देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक आवास तैयार किए जाएंगे।
राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार कई सरकारी आवास लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं…जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। अब ऐसे भवनों का सर्वे कर मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाएगा। जहां संभव होगा, वहां नए आवासीय परिसर भी बनाए जाएंगे।
देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में भी नए आवास बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां 31 श्रेणी-2 और 10 श्रेणी-4 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
सरकार का कहना है कि बेहतर आवास मिलने से कर्मचारियों का कार्य वातावरण सुधरेगा और वे अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति भी गठित की गई है…जो योजनाओं की निगरानी करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
