देहरादून : धामी मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर : धामी मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पितृपक्ष की समाप्ति (21 सितंबर) के बाद किसी भी समय मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

इस बीच, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम की हाईकमान से चर्चा भी हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री कार्यालय और कैंप ऑफिस में विधायकों का ताँता लगा हुआ है, जिससे कयास और भी मजबूत हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए

बताया जा रहा है कि इस विस्तार में नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, वहीं दो मौजूदा मंत्रियों को संगठन की मजबूती का दायित्व सौंपते हुए सरकार से बाहर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूती देने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें