देहरादून- उत्तराखंड से अभी की बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह देहरादून पहुंच गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन प्रक्रिया के लिए केंद्रीय नेता रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड भेजा गया है। यहां उत्तराखंड पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दोनों केंद्रीय नेताओं की अगवानी की।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- कल विधानमंडल दल की बैठक को लेकर बड़ी अपडेट, इनको भी मिला शामिल होने का न्योता
बताया जा रहा है कि कल 10:00 बीजेपी मुख्यालय में होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लेकर रणनीति तैयार की जानी है लिहाजा प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय नेता इस पर फार्मूला तैयार करेंगे।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- इस दिन होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, जानिए राजनीतिक हलचल की अपडेट
गौरतलब है कि आज मंगलवार शाम को 4:15 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिसके बाद से उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई नाम ऐसे हैं जो तेजी से सुर्खियां बन कर आए हैं जिनमें राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री निशंक, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का नाम तेजी से सुर्खियों में आया है। अब इनमें से कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह नाम कल विधानमंडल दल की बैठक में तय होगा जिसमें उत्तराखंड भाजपा के विधायक सांसद और प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? जानिए क्या बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
