देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री की तलाश की कार्रवाई शुरू हो गई है पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रभारी दुष्यंत गौतम आज शाम तक देहरादून पहुंच जाएंगे और कल मंगलवार को विधानमंडल दल की बैठक देहरादून में आयोजित होगी जिसमें उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? जानिए क्या बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा इससे पूर्व इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो भी कल नए मुख्यमंत्री चुने जाएंगे उनको मेरी शुभकामनाएं हैं।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- ( आज की बड़ी खबर) इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह ने बताई पूरी घटना
गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक चल रहे सियासी घमासान के बीच मंगलवार की शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दिया जिसके बाद से अब राजनीतिक हलकों में यह सवाल तेजी के साथ उठ रहा है कि आखिर उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या उत्तराखंड मुख्यमंत्री बनाने की मशीन बन चुका है जिसमें अब तक एनडी तिवारी के कार्यकाल को छोड़ दें तो कोई भी मुख्यमंत्री अपनी सरकार को 5 साल तक नहीं चला पाया और बीच में ही मुख्यमंत्री बदलना पड़ा ।
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- CM रावत पहुचे राजभवन, जानिए बड़ी अपडेट
कौन कौन है मुख्यमंत्री की रेस में
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की रेस में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अलावा सुरेश भट्ट का नाम भी सुर्खियों में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
