Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आंशिक तौर पर हल्के बादल छाए हुए हैं वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सोमवार को राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों बागेश्वर पिथौरागढ़, उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग ,चमोली में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कहीं कहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि के चलते जान-माल तथा खड़ी फसल ,बागवानी को नुकसान होने की आशंका जताते हुए एतिहाद बरतने की सलाह दी है। uttarakhand weather update
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैदानी इलाकों में आगामी 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे।
आज सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 से 14 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मैदानी इलाकों में फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, इस दौरान बादल तो रहेंगे, लेकिन गर्मी भी बढ़ती जाएगी। अगले पांच छह दिन बाद देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
