- महंगी किताबे खरीदवाने वाले स्कूलों पर छापा, प्रदेश के 9 जिलों में मारे गए छापे।
उत्तराखंड- अभिभावकों से महंगी किताबें खरीदवाने वाले स्कूलों की अब शामत आने वाली है। इन स्कूलों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया गया है। बीते कुछ दिन पहले स्कूलों में महंगी किताबे खरीदवाने की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद शनिवार को जांच कमेटी ने प्रदेश के 256 स्कूलों और किताबों की दुकान का मुआयना किया। सूत्रों से मिली जानकारी सही साबित हुई। इसकी पुष्टि डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने की। इस अभियान को बड़े ही गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। जांच में की गई खुलासे के बाद 22 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी के कहे मुताबिक स्कूलों का जवाब तलब किया जा रहा है। जांच अभियान 8 बजे से शुरू किया गया। साथ ही उनका कहना है कि विद्यालयों में अतिरिक्त व महंगी किताबें लगाने ख़रीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायत पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। कुछ विद्यालयों में शिकायत सही पाई गई। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
कहा–कहा पड़े छापे
छापे प्रदेश के 9 जिलों के 256 स्कूलों और दुकानों पे मारे गए
नैनीताल 49
रुद्रप्रयाग 10
बागेश्वर 9
देहरादून 21
चमोली 77
हरिद्वार 37
अल्मोड़ा 31
टिहरी 11
उत्तरकाशी 11

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
