देहरादून- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है बदरीनाथ धाम ,हेमकुंड साहिब ,फूलों की घाटी, रुद्रप्रयाग समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई जिसके चलते पहाड़ों में कड़ाके की ठंड के साथ ही मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 6 और 7 नवंबर को पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान गिरने के साथ ही ठंड में और इजाफा होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली तथा रुद्रप्रयाग ,टिहरी जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश- बर्फबारी होने की संभावना है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त करते हुए 8 नवंबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हिमपात होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून समय राज्य के मैदानी जनपदों में भी ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 14.6 रहा वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम 27.8 रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

