- शारीरिक शिक्षक के पद समाप्त करने पर आंदोलन की चेतावनी
देहरादून: भविष्य में उच्चीकृत होने वाले हाईस्कूल और इंटर कालेज में शारीरिक शिक्षा का पद शामिल न करने का बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष में और छात्रों की रुचि के अनुसार यह विषय काफी महत्वपूर्ण है।
प्रमुख मांगें
■ प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अनिवार्य रूप से रखा जाए।
■ उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी जाए
■ व्यायाम प्रवक्ता पद सृजित किया जाए, बीपीएड-एमपीडी को आयु सीमा में छूट
■ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद यथावत रखा जाए।
राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के बीच इस प्रकार का फैसला उचित नहीं है। सरकार को प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से लेकर प्रत्येक इंटरमीडिएट कॉलेज में एक-एक शारीरिक शिक्षक अनिवार्य रूप से रखना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा व शारीरिक शिक्षकों को अनिवार्य किया गया है। यदि सरकार ने दस दिन के भीतर इस विषय पर निर्णय न लिया तो 26 दिसंबर को बीपीएड एमपीएड बेरोजगार यमुना कालोनी में शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
