देहरादून: प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि, 11 विभागों में खाली पड़े समूह “ग” के कुल 4405 पदों पर सितंबर महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार की ओर से आयोग को भेजे गए अधियाचन के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के दौरान अभी तक करीब 16 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है.
11 विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्तीयां: सरकार यूकेएसएसएससी, यूकेपीएससी, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से नौकरी दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है. इसमें, पुलिस दारोगा और शिक्षकों के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इसी क्रम में धामी सरकार ने करीब 11 विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने का सिलसिला जारी रखने का निर्णय लिया है. आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के अनुसार, 11 विभागों के करीब 4405 पदों पर भर्ती के अधियाचन को मंजूरी मिली हैं. लिहाजा, आयोग ने इन खाली पड़े पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है और 15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगा.
इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां: आयोग के अनुसार, पुलिस आरक्षी के 2000 पद, वन आरक्षी के 700 पद, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200 पद, वैयक्तिक सहायक के 280 पद, वैज्ञानिक सहायक के 50 पद, स्नातक स्तरीय 50 पद, सहायक विकास अधिकारी के 40 पद, वाहन चालक 25 पद, लाइब्रेरियन के 10 पद, प्राइमरी शिक्षक एसटी के 15 पद, आईटीआई विभिन्न ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती की जानी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

