ऑनलाइन भर्ती परीक्षा

देहरादून-(बड़ी खबर) जेईई 2 परीक्षा के लिए लिया गया यह फैसला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • जेईई–2 पेपर परीक्षा के हैकर्स पर शिकंजा कसने के लिए बढ़ाई गई साइबर सुरक्षा।

देहरादून-(नितेश बिष्ट) जेईई–2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को होना सुनिश्चित है। इस परीक्षा से संबंधित सूचना एनटीए ने दे दी है। जेईई–2 की परीक्षा ऑनलाइन मध्यम से होगी। देश के उच्च तकनीकी संस्थान आईआईटी, ट्रिपल आईटी मे बीटेक, बीआई, एनआईटी, बआर्क मे प्रवेश हेतु जेईई 2023 सेशन–2 की साइबर सुरक्षा को बड़ा दी गई है। अभ्यार्थियों को समय से शहर का नाम बता दिया गया जहा परिक्षा होगी लेकिन सैंटर की जानकारी अभ्यार्थियों को परीक्षा के 48–72 घंटे पहले ही मिल जायेगी।

दरअसल इस पूरी कवायद के पीछे देश के कुछ हिस्सों में पूर्व मे ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सॉल्वर और रूसी हैकिंग गैंग पकड़े जाने के बाद से ही इन परीक्षाओं की साइबर सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साइबर सुरक्षा के बाद से हैकर सॉल्वर बैठा पाना या पेपर सॉल्व करना असंभव हो जाएगा। बता दे जेईई परीक्षा के दौरान भी पूरी सुरक्षा रखी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं


परीक्षा कराने वाले संस्थानों ने जानकारी देते हुए कहा कि नई व्यवस्था से साइबर के खतरों को न्यूनतम किया गया है। जिस सेंटर से परीक्षा देनी है उसके बारे में पता होने के बाद जब समय नहीं बचेगा तो हैकिंग की संभावना नहीं रह जाएगी। इससे छात्रों को थोड़ी मुश्किल तो हो सकती है, लेकिन परीक्षा पूरी पारदर्शिता से हुई तो यह मेधावी बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश


साथ ही आपको बताते चले कि सीयूईटी द्वारा आयोजित यूजी परीक्षा के लिए फिर से खोली गई विंडो। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातक (सीयूईटी–यूजी) के लिए आवेदन की तिथि को 11 अप्रैल तक बड़ा दी गई है। बता दे एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने के लिए उनमें किए गए बदलावों के बावजूद परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम में परिवर्तन नहीं होगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें