Uttarakhand- शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई हैं। दसवीं की परीक्षा 21 मार्च को संपन्न हुई थी, जबकि बारहवीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त हुई थी। बोर्ड की परीक्षा देने के बाद जहां छात्रों ने राहत की सांस ली है। साथ ही अब रिजल्ट का भी इंतजार है
- सोशल मीडिया पर रिजल्ट से जुड़ी बातों को इग्नोर करें
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने छात्रों को नतीजों और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर ध्यान नहीं देने की चेतावनी दी है. बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जब भी रिजल्ट घोषित होगा, उसे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मई के महीने में दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। रिजल्ट से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होती रहेगी। ऐसे में छात्र समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
45 दिनों में रिजल्ट तैयार हो जाता है
संयम भारद्वाज ने बताया कि रिजल्ट तैयार करने में एक महीने से लेकर 45 दिन तक का समय लगता है। पिछले साल रिजल्ट घोषित होने के समय को देखें तो करीब 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में इस बार भी संभावना है कि बोर्ड द्वारा मई के दूसरे सप्ताह में दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 

