Tehri Garhwal News: उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है जिले के प्रताप नगर के लम्बगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुजार गांव के समीप 1 वाहन दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लमगांव पुजार गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के लिए चोण्ड से एम्बुलेंस व टीम रवाना हो गई है। बताया जा रहा है इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई है जबकि वाहन चालक लापता है।
उत्तराखंड एसडीआरएफ- टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है तीन बच्चों के शव को रेस्क्यू किया गया है
अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है वहीं लापता चालक का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक सड़क हादसा टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन संख्या UK 07 CC 2261 रेत लेकर जा रहा था। पुजार गांव से कुछ ही दूर पहले पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। जिससे जहां पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि ये तीनो बच्चे क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे और रास्ते में पिकअप वाहन मिलने पर लिफ्ट लेकर उसमें चढ़ गए थे।
मृतकों की पहचान 11 वर्षीय गौरव पुत्र मनोज व्यास निवासी पुजार गांव, टिहरी, 10 वर्षीय शंकर पुत्र धर्मानन्द, निवासी पुजार गांव, टिहरी एवं 14 वर्षीय अखलेश पुत्र प्रकाश लाल, निवासी पुजार गांव, टिहरी के रूप में हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
