weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में फिर बदल गया मौसम का मिजाज, देखिए अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई मौसम विभाग द्वारा 24 और 25 मार्च को बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया था जो सही साबित हुआ पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक स्थानों में झमाझम बरसात का दौर जारी है। राज्य के नैनीताल लोहाघाट काशीपुर रामनगर मसूरी सतपुली लैंसडाउन समेत तमाम इलाकों में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। uttarakhand weather update

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 25 मार्च को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर मौसम विभाग द्वारा 3 घंटे के तत्कालिक मौसम मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों नैनीताल अल्मोड़ा पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं गई बिजली चमकने तथा गरज चमक के साथ तेज बौछार की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई

26 से 28 मार्च तक राज्य के पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान

तापमान —
शुक्रवार 24 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 25 मार्च को तापमान में गिरावट होगी और अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री हो सकता है। 25 और 27 मार्च को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 28 मार्च से लेकर 31 मार्च तक अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 26, 26, 26 व 23 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 15, 17, 17, 16 डिग्री तक रह सकता है। ऐसे में बीच में हल्की गर्मी पड़ेगी, लेकिन फिर 31 मार्च को एक बार फिर से मौसम सर्द हो जाएगा। इस बीच आज से लेकर 31 मार्च तक लगातार देहरादून में अधिकांश स्थानों पर बादल रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें