- पूर्व युवा कल्याण अधिकारी और वरिष्ठ सहायक को सात – सात साल की सश्रमकैद,
बागेश्वर – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर गुंजन सिंह कि अदालत ने पूर्व युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर जीवन लाल और वरिष्ठ सहायक चित्रा पांडे को सात – सात साल कि सश्रम कारावास कि सजा सुनाई है, साथ ही दोषीयों पर जुर्माना भी लगाया गया है, अभियोजक पक्ष कि और से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मोहन राम का कहना है, कि वर्ष 2012 -13 में बागेश्वर जिले के युवा कल्याण अधिकारी पद पर तैनात जीवन लाल और वरिष्ठ सहायक चित्रा पांडे पर विभाग में नौ पीआरडी जवानों को फर्जी तरीके से दो लाख पैतालीस हजार नौ सौ अस्सी रुपये का भुगतान करने का आरोप था।
नौ पीआरडी जवानों को फर्जी तरीके से विभाग में नियुक्त किया गया था, फर्जी तरीके से भुगतान के मामले कि जांच कि मांग पूर्व पीआरडी जिला अध्यक्ष स्व0 मनोज कुमार द्वारा उठाई गयी थी, तत्कालिक जिलाधिकारी बागेश्वर द्वारा मामले जांच कृषि अधिकारी व अन्य अधिकारी द्वारा कि गयी, 18 सितम्बर 2018 द्वारा शाशन के आदेश के तहत वर्तमान युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर अर्जुन सिह द्वारा अपने विभाग के भष्ट्र अधिकारी व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कि गयी थी।
तत्कालीन युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल, और वरिष्ठ सहायक ने जिन नौ पीआरडी जवानों को फर्जी तरीके से भुगतान किया गया था, उनमें अनुज कुमार और अरूण पंत के खाते में आनलाईन भुगतान होने से मामला खुला,। इन दोनो पीआरडी जवानों को भी मामले में आरोपी बनाया गया और इनके खिलाफ 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया,
वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गये है, जीवन लाल, जबकि वरिष्ठ सहायक चित्रा पांडे वर्तमान में देहरादून में तैनात है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
