रामनगर। साल 2025 में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में 2,23,403 विद्यार्थी भाग लेंगे। ये परीक्षार्थी प्रदेश में बनने वाले 1245 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 और इंटरमीडिएट में 1,09,713 विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार 12,755 परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।
- हाईस्कूल में 1,13,690 और इंटरमीडिएट में शामिल होंगे 1,09,713 परीक्षार्थी
बुधवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में परीक्षा केंद्र निर्धारण की बैठक बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी की अध्यक्षता में हुई। सचिव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए 49 एकल और 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में सबसे अधिक 48,033 और चंपावत में सबसे कम 5762 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।
इसी तरह टिहरी में सबसे अधिक 135 और चंपावत में सबसे कम 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वोर्ड सचिव ने बताया कि प्रदेश में 165 संवेदनशील और पांच अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत 39 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2025 में 17 परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
