देहरादून-(बड़ी खबर) उपनल लाया पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती, वेतन 23000 से शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड उपनल द्वारा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद, सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 पद जिनमें 50 महिला गार्ड भी शामिल है, तथा सुपरवाइजर के 30 पद जिनमें 3 महिला पद शामिल है कि भर्ती की जानी है। जो कि 1 अगस्त 2022 से 2 वर्षों के लिए प्रायोजित है।

उपनल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूर्व सैनिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के होना आवश्यक है। चयन के समय मेडिकल चेक अप, पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है और चयन के लिए जो दस्तावेज की आवश्यकता है उसमें डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला

इसके अलावा सामान्य सुरक्षा गार्ड के लिए ₹23000 वेतन, सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के लिए ₹26000 वेतन और सुपरवाइजर के लिए ₹27000 वेतन प्रतिमा निर्धारित है। उपनल द्वारा चयन हेतु पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी और 25 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “देहरादून-(बड़ी खबर) उपनल लाया पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती, वेतन 23000 से शुरू”

  1. सब बेकूफ़ बनाने के लिए है वँहा केवल घूसखोरी होती हैं जिसकी सेटिंग्स हैं उसी को प्राथमिकता दी जानती आम लोग चने चबाओ बाकी कुछ नहीं हैं जब ये नोकरी पूर्व सैनिकों के लिए है तो वर्तमान में जो बच्चे बेरोजगारी लेकर घूम रहे हैं उनको थाली दे दो बजाने के लिए धिक्कार हैं ऐसी नियमावली और शासन के लिए

Comments are closed.