- UKPSC Patwari-Lekhpal Recruitment Admit Card 2023: पटवारी–लेखपाल भर्ती की शारीरिक परीक्षा इस दिन से होगी शुरू, गुरुवार को किए गए प्रवेश पत्र जारी।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 12 फरवरी 2023 को पटवारी–लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। जिसके बाद आयोग ने 6 अप्रैल को इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया। अब 25 अप्रैल से हरिद्वार की पुलिस लाइन में शुरू होगी पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा। 24 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का लोक सेवा आयोग में सत्यापन होगा।
सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए गए है। आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 अप्रैल को देहरादून और बागेश्वर, 26 को पौड़ी गढ़वाल, 27 को नैनीताल और चंपावत, 28 को उत्तरकाशी–रुद्रप्रयाग, 2 मई को चमोली व अल्मोड़ा, 3 मई को पिथौरागढ़ व टिहरी, 4 मई को उधम सिंह नगर और 5 मई को हरिद्वार में संपन्न होगी। जनपदवार परीक्षा से 1 दिन पहले दो सत्र में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
