उत्तराखण्ड राज्य में अवैध / नकली शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में।
देहरादून – उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अवैध शराब के खिलाफ अधिकारियों पर शिकंजा कसने जा रहे हैं लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आबकारी महकमें के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है इसके साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल के आप आबकारी आयुक्त को चेतावनी जारी की गई है आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जैसा कि आप विदित है कि राज्य में अवैध एवं नकली शराब के बड़े प्रकरण सामने आ रहे है, जिससे स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर अवैध / नकली शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश नही है, जो राजस्व हित के साथ-साथ जनहित का गम्भीर मामला है।
अतः उपर्युक्त विषयक निर्देशित किया जाता है कि प्रभावी प्रवर्तन कार्य के लिए सूचना तंत्र विकसित कर अवैध शराब एवं नकली शराब के विरुद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की राजस्वहानि एवं जनहानि की अप्रिय घटना से बचा जा सके अन्यथा की दशा में इस संवेदनशील एवं गंभीर विषय पर किसी प्रकार की लापरवाही के लिए सम्बन्धित कार्मिक का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
