देहरादून: पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड में नए साल पर पहाड़ बर्फ लकदक मिलेंगे। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मसूरी, चकराता, धनौल्टी, हर्षिल, औली, जोशीमठ, चोपता, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे स्थानों पर नए साल पर पर्यटकों को बर्फ मिलने के पूरे आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन राज्य के दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। गुरुवार के लिए पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से राज्य में मौसम बदलेगा और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कुछ जगहों पर अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। साथ ही ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद
■ गुरुवार के लिए पाले का येलो अलर्ट जारी किया ■ पर्यटकों को बर्फ से लकदक मिलेंगे पहाड़
है। यह दौर शनिवार और रविवार तक रहने का अनुमान है और वीकेंड पर राज्य में दो हजार मीटर तक की ऊंचाई में बसे इलाकों में बर्फबारी की पूरी संभावना बन रही है।
पूर्वानुमान के मुताबिक नए साल पर यहां आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों पर खूब बर्फ मिलेगी। मसूरी में न्यू ईयर पर पर्यटकों के पहुंचने और बर्फबारी के अनुमान को देखते हुए पुलिस- प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने के साथ ही पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
