देहरादून : उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को लंबे समय के बाद पदोन्नत किया गया है. इन अधिकारियों की डीपीसी पहले ही कर दी गई थी, लेकिन अब शासन स्तर पर इन अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ा आदेश जारी हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय वन सेवा में पदोन्नत हुए अधिकारियों को बैच भी अलॉट किए गए हैं।
लंबे समय से इंतजार कर रहे भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिल गया है. हालांकि इन दोनों ही अधिकारियों की डीपीसी काफी पहले हो गई थी, लेकिन प्रमोशन का आदेश नहीं हो पाया था. अब उत्तराखंड शासन ने होली से पहले इन दोनों ही अधिकारियों के प्रमोशन का आदेश जारी करते हुए इन्हें बड़ी खुशखबरी दी है।
भारतीय वन सेवा के दो अधिकारी जिनको प्रमोशन मिला है. उसमें टीआर बीजू लाल और संदीप कुमार का नाम शामिल है. टीआर बीजू लाल 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी है, उन्हें वन संरक्षक के पद पर नोशनल पदोन्नति दी गई है. वैसे टीआर बीजू लाल सीसीएफ स्तर के अधिकारी हैं, लेकिन एक मामले में जांच के चलते उन्हें प्रमोशन नहीं मिल पाया था.अब उन्हें कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट पद पर प्रमोशन मिला है. . वहीं, दूसरी तरफ 2011 बैच के आईएफएस अधिकारी संदीप कुमार भी पदोन्नत हुए हैं. फिलहाल संदीप कुमार प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है।
वन विभाग में राज्य वन सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में पदोन्नत होने के बाद चयन वर्ष भी मिला है. पांच भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को 2021 चयन वर्ष दिया गया है, जबकि दो अधिकारियों को 2023 चयन वर्ष मिला है. करुणा निधि भारती, उमेश चंद्र तिवारी, नवीन चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र आर्य और रंगनाथ पांडे को 2021 चयन वर्ष मिला है. इसी तरह देवी प्रसाद बलूनी और ध्रुव सिंह मार्तोलिया को 2023 चयन वर्ष दिया गया है. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
