देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में भीषण सर्दी से मैदानी जिले बेहाल हैं। घने कोहरे के कारण धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। जिससे तापमान ने गोता लगाया है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में पारे में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सर्दी का सितम बरकरार रहने की आशंका है। उधर आज (शनिवार) से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिस कारण ज्यादातर क्षेत्र प्रचंड शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सजगता बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक समूचा उत्तराखंड शीत लहर की चपेट में है।
खासकर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा मुसीबत बन गया है। खासकर ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार समेत आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। हवाई सेवाओं से लेकर रेल सेवाओं पर भी कोहरे का प्रभाव है। देहरादून आने वाली ज्यादातर ट्रेन निर्धारित समय से दो से तीन घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 16 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) 28 एवं 29 जुलाई को कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले 15 घंटे भारी, कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी
हल्द्वानी : महापौर की पहल से व्यापारियों को बड़ी राहत
देहरादून : सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
उत्तराखंड: यहां घर मे घुस कर बुजुर्ग पर लाठी से किया जानलेवा हमला
देहरादून की साइंस सिटी का करेंगे प्रदेशभर के स्कूली बच्चे भ्रमण, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
हल्द्वानी: पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्री संगीत समारोह में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
शैमफोर्ड स्कूल में नए छात्र नेताओं की ताजपोशी, आईटीबीपी अधिकारी की मौजूदगी में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू 
