देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में अग्रेतर कार्यवाही कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राम सिंह चौहान, महामंत्री श्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: राजपुरा में नशे के कारोबार पर विधायक का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर भी सवाल
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
लालकुआं :(बड़ी खबर) बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मामला, वन अधिकार संगठन ने विधायक को दिया जवाब
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में 17 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर
CM धामी का बड़ा आदेश, अक्टूबर से खुद सड़कों पर उतरेंगे; अधिकारियों में मची हलचल
हल्द्वानी : न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग
देहरादून : (बड़ी खबर) कैबिनेट की बैठक में 17 महत्वपूर्ण निर्णय
CM धामी ने मांगा युवाओं का विजन, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेज दिए अपने विचार
उत्तराखंड! कण्वाश्रम पर बनी किताब को देश में मिला पहला स्थान 

