नैनीताल: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), नैनीताल ने स्वच्छोत्सव 2025 के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान की शुरुआत हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर से की गई….जहां सीबीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया।
अभियान की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्मिकों ने सबसे पहले मंदिर गेट से लेकर पार्क तक की सड़क की सफाई की। इसके बाद पार्क क्षेत्र में फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। सफाई अभियान शीतला देवी मंदिर मार्ग तक जारी रहा.…जहां झाड़ियों और बिखरे कचरे को हटाया गया।

सीबीसी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि इस वर्ष स्वच्छोत्सव 2025 की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ है। उन्होंने बताया कि सीबीसी नैनीताल 25 सितंबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत जनसहभागिता के साथ स्वच्छता श्रमदान आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता की इस मुहिम से जोड़ना है।
सफाई अभियान के दौरान सीबीसी के कलाकारों ने ‘साफ-सुथरी ज़मीं, हवा तो देश अपना स्वस्थ रहेगा’ गीत का गायन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया।
इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश और भूपेंद्र जड़ौत सहित अन्य लोग शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
