हल्द्वानी: शहर में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से 11 अक्टूबर को धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को खास बनाने के लिए राधा-कृष्ण मंदिर को अयोध्यापुरी की तर्ज पर सजाया गया है…जबकि रामलीला मैदान को जनकपुरी का स्वरूप दिया गया है। बारात को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि बारात से पहले महिलाओं के लिए 10 अक्टूबर की शाम सात बजे प्रभु श्रीराम के चरणों से आई मेहंदी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।

समिति के संरक्षक रूपेन्द्र नागर और नगर मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया कि प्रभु श्रीराम की बारात को यादगार बनाने के लिए विशेष सजावट की गई है। राधा-कृष्ण मंदिर, अयोध्यापुरी को अयोध्या नगरी की तर्ज पर सजाया गया है। वहीं, रामलीला मैदान को जनकपुरी जैसा स्वरूप दिया गया है।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन में देश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके जरिए भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों शिव कपूर और अमित आसवानी ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे बरेली रोड स्थित अयोध्यापुरी के राधा-कृष्ण मंदिर से प्रभु श्रीराम की भव्य बारात रवाना होगी। शोभायात्रा में आकर्षक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहेंगी। बारात विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ रामलीला मैदान पहुंचेगी।
समिति ने श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
मुख्यमंत्री धामी को भी दिया बारात का निमंत्रण
प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। समिति ने मुख्यमंत्री से बारात में शामिल होने का आग्रह किया। आयोजकों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है।
पत्रकार वार्ता में पंकज गुंबर, सूरज लांबा, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता, पद्म पाल, दिनेश अग्रवाल, दीपू, अमित आसवानी, शिव कपूर, हेमन्त साहू, सनी कपूर, स्पर्श लांबा, अशोक सिंधी और मुरली मुलानी सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग 
