वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
नैनीताल। आगामी 10 और 11 अक्टूबर को वीकेंड के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों के संचालन और पार्किंग को लेकर विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।
यातायात प्लान के तहत भारी वाहनों का आवागमन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमाओं पर ही रोकने की व्यवस्था की गई है।

केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित डायवर्जन लागू रहेगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए भेजा जाएगा। वहीं रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़ और खुटानी बैंड होते हुए भेजा जाएगा।
हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैंड के रास्ते डायवर्जन रहेगा। काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर और रामगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
बाहरी जनपदों एवं राज्यों से निजी वाहनों से कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के लिए भीमताल विकास भवन पार्किंग और भवाली सैनेटोरियम पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थलों से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
पुलिस के अनुसार, वीकेंड के दौरान टैक्सी और दुपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र एवं नैनीताल में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं, आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित यातायात एवं डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए यात्रा करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़ 
