बाजपुर(ऊधम सिंह नगर): उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी धान, गन्ने और मक्के की फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं अमरूद के बागों, बिजली लाइनों और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक बाजपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नैनीताल रोड स्थित रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में उतरा। इसके बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बरहैनी से नमूना तक के प्रभावित इलाकों में पहुंचकर नुकसान की स्थिति देखी।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी धान, गन्ने और मक्के की फसलों को नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के अमरूद के बाग भी प्रभावित हुए हैं।
कई स्थानों पर बिजली की लाइनें उखड़ने से विद्युत व्यवस्था पर असर पड़ा। इसके अलावा कुछ जगहों पर घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों, बागों और अन्य संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नुकसान की स्थिति का पता लगाकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री के अचानक बाजपुर पहुंचने के बाद स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इनमें एडीएम पंकज उपाध्याय, सीडीओ देवेश शासनी, बाजपुर की एसडीएम ऋचा सिंह और कोतवाल नरेश चौहान शामिल रहे।
अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और नुकसान से जुड़ी जानकारी जुटाई। अब किसानों और प्रभावित परिवारों की नजर नुकसान के आकलन और सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता पर है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दर्जा राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी और एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
