देहरादून: दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल से संचालित होने वाली छह ट्रेनें 9 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इनमें देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके अलावा जम्मू डिवीजन की चार ट्रेनों को भी रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है।
रेलवे के इस फैसले से देहरादून, लखनऊ, कासगंज और जम्मू से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

मुरादाबाद मंडल की 6 ट्रेनें रद्द
- 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर।
- 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल — 9 अक्टूबर।
- 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल — 10 अक्टूबर।
- 12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर।
- 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर।
- 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस — 10 अक्टूबर।
जम्मू डिवीजन की 4 ट्रेनें भी रद्द
जम्मू डिवीजन से चलने वाली चार ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तीन ट्रेनें और जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।
1- 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
2- 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन।
3- 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
4- 12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना से ट्रेन के रद्द होने और समय की पुष्टि कर लें….ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
