नगरपालिका क्षेत्र गौचर सहित समीपवर्ती गांवों में बंदरों के बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत, रानों गांव में महिला को किया घायल।
गौचर (चमोली)- नगरपालिका क्षेत्र गौचर सहित स्थानीय गांवों में बंदरों के बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आऐ दिन बंदरों के झुंड जहां खेतों व बागवानी को भारी नुक्सान पहुंचा रहे हैं वहीं घरों तथा रास्तों में भी लोगों को काटने को आ रहें हैं। नगरपालिका क्षेत्र गौचर में खूंखार एवं उत्पाती बंदरों से आमजन सहित व्यापारी बन्धु भी लम्बे समय से भारी परेशान है। लेकिन वन विभाग और नगरपालिका द्वारा अभी तक इन उत्पाती बंदरों पर अंकुश नहीं लगा पाए है। जबकि इस संबंध में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल सहित अन्य ग्रामीण भी कई बार संवंधित विभागों से इन्हें पकड़े जाने की फरियाद कर चुके हैं।

बीते रोज गौचर के समीपवर्ती विकासखंड पोखरी के रानो गांव में खूंखार बन्दर द्वारा तोली तोक में स्व. राजेन्द्र सिंह भंडारी की पत्नी भागीरथी देवी पर हमला कर घायल किया गया। परिजनों द्वारा घायल भागीरथी देवी को निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागीरथी देवी को श्रीनगर के लिए रेफर किया गया लेकिन मार्ग अवरूद्ध होने के कारण घायल महिला को रूद्रप्रयाग चिकित्सालय में ही भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज कर घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया।
पूर्व ग्राम प्रधान रानों चन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि बंदरों के आंतक से दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐ खूंखार बन्दर पता नहीं कब किस पर हमला कर काट डाले। आतंकित बंदरों की वजह से स्कूली बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। पूर्व प्रधान भंडारी ने कहा कि वन रैंज गौचर नवल किशोर नेगी से वार्ता हुई थी और उन्होंने कहा कि एक – दो दिन में इन बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी
हल्द्वानी: राजपुरा में नशे के कारोबार पर विधायक का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर भी सवाल
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
लालकुआं :(बड़ी खबर) बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मामला, वन अधिकार संगठन ने विधायक को दिया जवाब
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में 17 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर
CM धामी का बड़ा आदेश, अक्टूबर से खुद सड़कों पर उतरेंगे; अधिकारियों में मची हलचल
हल्द्वानी : न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग
देहरादून : (बड़ी खबर) कैबिनेट की बैठक में 17 महत्वपूर्ण निर्णय
CM धामी ने मांगा युवाओं का विजन, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेज दिए अपने विचार 
