देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे

राहत : व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए एसओपी जारी

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा व पर्यटन व्यवसाय को देखते हुए प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई के लिए एसओपी जारी कर दी है। तेल व गैस आपूर्ति कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल प्रदेश में रोजोना 2650 व्यावसायिक एलपीजी गैस के सिलिंडरों की आपूर्ति करेंगे। ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप की ओर से जारी एसओपी के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने निर्देश पर राज्य हमें अस्पतालों, शैक्षिण संस्थानों की मांग के अलावा पर्यटन व्यवसाय के लिए दैनिक आवश्यकता के 20 प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। फार्मास्युटिकल, होटल व रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट एवं ढाबा, सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण के गेस्ट हाउस, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक कैंटीन, पेइंग गेस्ट सुविधा वाले छात्रावास, होम स्टे, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन 2650 सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 बार विधायक रहे गुलाब सिंह की 100वीं जयंती, जानिए क्यों आज भी याद किया जाता है उनका नाम
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू

जिलावार आवंटन निर्धारित

सरकार ने एसओपी में जिलावार आवंटन निर्धारित किया है। देहरादून जिले में 31%, टिहरी में 4%, हरिद्वार में 13%, पौड़ी में 4%, रुदप्रयाग में 5%, उत्तरकाशी में 4%, चमोली में 6%, नैनीताल में 13%, बागेश्वर में 2%, अल्मोड़ा में 4%, ऊधमसिंह नगर में 9%, पिथौरागढ़ में 3% व चंपावत में 2% व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें