- अस्थायी व्यवस्था के तौर पर रखे जाएंगे 2000 शिक्षक
देहरादून। शिक्षा विभाग में 2000 शिक्षकों को नितांत अस्थायी व्यवस्था के तौर पर रखने की तैयारी है। विभागीय मंत्री के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक, विभाग में कई शिक्षक लंबे समय के लिए छुट्टी पर रहते हैं। खासकर शिक्षिकाएं मातृत्व अवकाश पर रहती हैं। इस बीच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए इन शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

सरकार की मंशा शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए नितांत अस्थायी व्यवस्था पर शिक्षकों को रखने की है। विभागीय अफसरों के मुताबिक, इन शिक्षकों को प्रति वादन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। हाईस्कूल के शिक्षकों को प्रति वादन 200 रुपये और इंटर के शिक्षकों को प्रति वादन 250 रुपये देने का प्रस्ताव है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, यदि कोई शिक्षक एक दिन में चार वादन (पीरियड़) पढ़ाता है तो उसे एक दिन में 1000 रुपये मानदेय मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी 
