- 100 रुपये के रिचार्ज से भी जलेगी बिजली,16 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा।
उत्तराखंड- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 100 रुपये के रिचार्ज से भी बिजली जलाई जा सकेगी। यूपीसीएल का दावा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक होगी। राज्य में करीब 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर जल्द ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होने जा रहा है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि प्रीपेड मीटर की प्रक्रिया को उपभोक्ता फ्रेंडली बनाया गया है। बताया, अभी तक एक निश्चित राशि का बिल हर उपभोक्ता को जमा करना होता है।
लेकिन, प्रीपेड मीटर में महज 100 रुपये के रिचार्ज से भी बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म होने पर शनिवार और रविवार के दिन बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। दो दिन का बोनस समय दिया जाएगा। जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा, उसकी एक निश्चित समयावधि के बाद कनेक्शन स्वत: बंद हो जाएगा। रिचार्ज करने के 15 मिनट के भीतर स्वत: ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी को कनेक्शन काटने या जोड़ने के लिए बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई उपभोक्ता दो महीने के लिए घर से बाहर है और बिजली का इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो अभी उसे एक निश्चित बिल जमा कराना होता है। लेकिन, प्रीपेड मीटर लगाने के बाद उसे रिचार्ज कराने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यानी जितनी बिजली इस्तेमाल होगी, उतना ही पैसा खर्च होगा। उपभोक्ता अपने मोबाइल एप के माध्यम से रोजाना, हर घंटे, हर 15 मिनट का बिजली खर्च भी देख सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला 
