Dehradun News- विजिलेंस जांच के दायरे में 2015 बैच के 120 दारोगा नैनीताल में 38 व यूएस नगर में तैनात हैं 46,दारोगा, भर्ती घोटाले का जिन्न जल्द बाहर आएगा। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की जांच शुरू होते ही दारोगाओं में हड़कंप मचा है। कुमाऊं परिक्षेत्र में 2015 बैच के 120 दारोगा हैं। सभी को जांच के दायरे में शामिल किया गया है।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले की जांच की थी। इसी दौरान एसटीएफ को उत्तराखंड में वर्ष 2015 में हुए दारोगा भर्ती में घोटाले की जानकारी मिली थी। एसटीएफ ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार को अवगत कराया था। शासन स्तर से दारोगा भर्ती घोटाले की जांच के आदेश हुए। विजिलेंस को इसका जिम्मा सौंपा गया है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2015 में उत्तराखंड में 339 दारोगा भर्ती हुए।
कुमाऊं में 120 दारोगा
तैनात हैं। जिसमें 46 ऊधमसिंह नगर व 38 नैनीताल जिले में तैनात हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ में 15 और अल्मोड़ा, चंपावत व बागेश्वर में सात-सात दारोगा सेवारत हैं। सभी दारोगाओं का मुख्यालय से रिकार्ड लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
टापर दारोगा की जांच पहलेः दारोगा भर्ती में कई ऐसे लोग टापर हो गए, जिन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में पता नहीं है। कई दारोगाओं को शुद्ध हिंदी लिखने में भी दिक्कत होती है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार सबसे पहले टापरों की जांच की जा रही है। नैनीताल जिले में तैनात कुछ ऐसे दारोगाओं के नाम इसमें शामिल हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
