Rudrapur News: विगत कुछ महीनांे से उत्तराखंड में खाकी पर लगातार दाग लग रहे है। दारोगा भर्ती घोटाले में 20 दारोगाओं के निलंबित होने के बाद उत्तराखंड पुलिस चर्चाओं में है। अब खबर ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर से जहां विगत दिवस एक युवक का अपहरण किया गया। आज जब पुलिस ने खुलासा किया तो सब हैरान रह गये। अपहरण में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही और एक दारोगा का बेटा भी शामिल था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी में तैनात एक दरोगा के बेटे और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अपहरण का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि इन आरोपियों ने गदरपुर के सूरजपुर से युवक का अपहरण करने के बाद रुद्रपुर फ्लाईओवर काशीपुर हाइवे पर छोड़ा था। अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती की मांगी गई। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें हल्द्वानी में तैनात एक दरोगा के बेटे और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात रहे पुलिस कांस्टेबल जो पिछले चार महीने से छुट्टी पर चल रहा था, उसे ही घटना का मास्टरमाइंड बताते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों द्वारा युवक का अपहरण गदरपुर के सूरजपुर से करने के बाद रुद्रपुर फ्लाईओवर काशीपुर हाइवे में छोड़ा था, युवक का अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये फिरौती की मांग। लेकिन 5 लाख न होने की स्थिति में आरोपियों ने 50 हजार रूपये में सौंदा किया। पुलिस ने 32500 रूपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने विजय नेगी, सुमित नेगी, भूपेंद्र सिंह और पुलिस कांस्टेबल संदीप पाटनी को गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल तीन महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। पुलिस ने विजय नेगी, सुमित धौनी, राजचैधरी, नेपाल सिंह और पुलिस कांस्टेबल संदीप पाटनी को गिरफ्तार किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
