देहरादून- उत्तराखंड विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में विजिलेंस ने उत्तरकाशी के नौगांव में तैनात एक पशु चिकित्साधिकारी को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिलाओं के लिए बकरी पालन योजना में मिलने वाली सरकारी अनुदान का चेक देने के एवज में यह रिश्वत ली जा रही थी।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शिकायकर्ता द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु दिनांक 12.01.2023 को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त दिनांक 13.01.23 को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून के कार्यालय में आकर एक शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि “ अनुसूचित जाति / जनजाति की बी0पी0एल0 महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका गोयल द्वारा 8,000/- रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है “पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून श्रीमती रेनू लोहानी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपो पर संज्ञान लेते हुये गोपनीय रूप मे जाँच करायी गयी। जांचोपरान्त शिकायती पत्र में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। जिस पर त्वरित एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।
दिनांक 18-01-2023 को ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त डॉ0 मोनिका गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डाम्टा बडकोट/ अतिरिक्त प्रभार नौगाँव जनपद उत्तरकाशी निवासी सरकारी आवास ब्लॉक परिसर जनपद उत्तरकाशी, को आज दिनाक 18/01/2023 पशु चिकित्सालय कार्यालय नौगाँव से शिकायतकर्ता से 8000/रू0-( आठ हजार रूपये ) की रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। डा०)मोनिका गोयल वर्ष 2011 से वर्तमान तक पशु चिकित्साधिकारी पद पर जनपद उत्तरकाशी में नियुक्त है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
