- आंगनबाड़ी वर्कर को समय पर मिलेगा मानदेय
देहरादून। प्रदेश में कार्यरत करीब 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब समय से वेतन मिल सकेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नौ सूत्री मांग पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
बीते दिवस आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका कर्मचारी यूनियन से जुड़ी पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी मानदेय समय पर
- ■ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश
नहीं मिलता है। कभी दो माह तो कभी तीन माह बाद मानदेय जारी किया जाता है। इससे उन्हें घर परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अफसरों को इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अवगत कराया कि मार्च 2024 में हड़ताल के बाद मानदेय बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर तीन सचिवों की एक कमेटी बनाई गई थी, उसका निर्णय आज तक सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कमेटी की संस्तुति पर शीघ्र मानदेय बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुख्य सेविका के पदों पर पदोन्नति, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को ग्रेज्युटी का लाभ दिए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की। इसके अलावा जो आंगनबाड़ी भवन किराये पर चल रहे हैं, उनका किराया केन्द्र सरकार के शासनादेश के अनुसार दिए जाने, सही पोषण देश रोशन के अन्तर्गत पूर्व की भांति लाभार्थिकों को पोषण आहार देने, अन्य राज्यों की भांति ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश दिए जाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान प्रांतीय महामंत्री चित्रकला, जिलाध्यक्ष रजनी गुलेरिया, लक्ष्मी पन्त, कोषाध्यक्ष, जिला महामंत्री सुनीता रावत, दीपा पांडेय, मनीषा राणा आदि मौजूद रहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
