- देहरादून में प्रधान सहायक लाखों की ठगी में गिरफ्तार
देहरादून। सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वर्ष 2023 से फरार चल रही थी। महिला की तैनाती आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्रनगर में प्रधान सहायक के पद है।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अमित कुमार निवासी ऋषिकेश ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। अमित ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रविकांता ने सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी दिया गया था। उसे इसका पता
- ■ सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगे थे 26.55 लाख रुपये
सचिवालय जाने के बाद लगा। मामले में केस दर्ज कर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी।
रविवार को पुलिस ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई, सारथी वेडिंग प्वाइंट के पीछे अलकनंदा एन्क्लेव, जोगीवाला, दून को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में तीन केस दर्ज हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
