beauty Parlour

उत्तराखंड: यहां बेटियों को मिलेगा ब्यूटी पार्लर का फ्री कोर्स, साथ में रहना-खाना भी मुफ्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बागेश्वर में ग्रामीण बेटियों के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई है। अब अगर आप ब्यूटी पार्लर या मेकअप कोर्स करना चाहती हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से पीछे हट रही थीं, तो चिंता की कोई बात नहीं। उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले में आरसेटी (Rural Self Employment Training Institute) ने ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए 13 दिन का निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

इस पहल का मकसद साफ है आर्थिक रूप से कमजोर खासकर एससी और एसटी वर्ग की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का एक ठोस मौका देना।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान

क्या मिलेगा इस कोर्स में?

इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लड़कियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़े तमाम जरूरी कौशल सिखाए जाएंगे….जैसे कि मेकअप, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, फेस पैक, फेशियल, और एक्सपर्ट टिप्स। इतना ही नहीं उन्हें स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू करने की दिशा में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि वे अपने घर से ही ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर सकें।

ट्रेनिंग के दौरान रहना-खाना फ्री

इस कोर्स की एक और बड़ी खासियत यह है कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाली लड़कियों को रहने और खाने की सुविधा भी पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। कोर्स आरसेटी बागेश्वर कार्यालय और विकासखंड कार्यालय के समीप आयोजित किया जा रहा है…जिससे वहां पहुंचना आसान रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र

कौन दे रही हैं प्रशिक्षण?

इस कोर्स की मास्टर ट्रेनर भावना रावत होंगी जो खुद इस क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह के सत्र शामिल होंगे ताकि लड़कियां न केवल सीखें बल्कि आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में कदम रखें।

कैसे करें आवेदन?

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लड़कियों को आरसेटी कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराना होगा और सबसे अच्छी बात ये है कि आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष के बीच

शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास लेकिन अगर किसी कारणवश दसवीं नहीं की है तब भी आवेदन किया जा सकता है।

प्रशासन का भी पूरा सहयोग

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी भी आरसेटी कार्यालय के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां इस अवसर का लाभ उठा सकें।

इस दौरान भावना रावत ने कहा कि इस तरह की पहल लड़कियों को न केवल एक हुनर देती है बल्कि उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी प्रदान करती है जिससे वे भविष्य में स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें