रामनगर (ढिकुली): नैनीताल जिले के ढिकुली क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पर्यटक ने नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद रिवाल्वर निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर सबक सिखाया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला है और ढिकुली के एक रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था। ग्राम प्रधान जगदीश छिम्वाल ने बताया कि रविवार को वह रिसॉर्ट से बाहर निकलकर पास की एक दुकान पर गया। वहां से उसने सामान तो ले लिया…लेकिन पैसे नहीं दिए। तभी उसकी नजर पास खड़ी कुछ नाबालिग लड़कियों पर पड़ी जिनसे उसने जबरन बातचीत करनी चाही और अपना मोबाइल नंबर थमाने की कोशिश करने लगा।
लड़कियों के परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कमर से रिवाल्वर निकाल ली और सभी पर तान दी। गोली चलाने की धमकी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन इसी बीच किसी ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी जो तुरंत मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने रिसॉर्ट की ओर भाग रहे आरोपी को घेर लिया। उसने फिर से रिवाल्वर निकालने की कोशिश की लेकिन इस बार लोगों ने बिना डरे उस पर झपट्टा मारा और पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। रामनगर पुलिस के अनुसार उसके पास से बरामद रिवाल्वर की जांच की जा रही है कि वह वैध है या अवैध। साथ ही नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और हथियार लहराने के मामले में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पर्यटक बनकर आने वाले कुछ असामाजिक तत्व इलाके की शांति भंग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई और ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।
ग्राम प्रधान जगदीश छिम्वाल ने कहा कि अगर ग्रामीण पीछे हट जाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हम चाहते हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और क्षेत्र की शांति को किसी भी हाल में खतरा न हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 