- क्वारब पुल के पास भूस्खलन से खतरा, हाईवे पर रात में यात्रा पर पाबंदी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी-56 पर भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, रानीखेत के अनुसार, क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन जोन बन गया है, जिससे किसी भी समय मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर सकते हैं। यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है।
जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पाण्डेय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आदेश जारी करते हुए 29 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2024 तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
केवल एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त वाहन ही इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। इस दौरान यात्रियों को अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक मार्ग (राज्य मार्ग-13) और खैरना-रानीखेत मार्ग (राज्य मार्ग-14) का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और प्रतिबंधित समय के दौरान दुर्घटना होने की स्थिति में संबंधित चौकी और थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 

