- दिनांक 30.10.2024 से 03.11.2024 तक दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाईदूज पर्व एवं वीकेंड के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान
शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
- बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। तथा यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने की दशा में नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन नारीमन तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- रामनगर, बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाईदूज पर्व एवं वीकेंड के दौरान दिनांक 30.10.2024 से 03.11.2024 तक यात्रा रूट में यातायात का दबाव होने पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन में 12:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर समय 17:00 बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अल्मोड़ा, रानीखेत व कैचीधाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलिकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
- समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर पर्वतीय क्षेत्र- नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।
ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
