चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के दौरे के दौरान विभिन्न परिवारों से मुलाकात कर उनके दुख में सहभागी बनने का प्रयास किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री सबसे पहले बनबसा के देशीफार्म क्षेत्र में बलवीर कश्यप के घर पहुंचे…जहां उन्होंने उनकी माता स्वर्गीय प्रेमा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सर्पदंश से प्रभावित परिवार को वन विभाग की ओर से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री चन्दफार्म निवासी दिनेश चन्द्र जोशी के घर पहुंचे और उनके पुत्र स्वर्गीय नितिन जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने चन्दफार्म निवासी हरीश चन्द के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय देवेन्द्र चन्द के निधन पर भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
