अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है…और सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय दन्या में लगभग 4.96 करोड़ रुपये की लागत से बने भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान, गरुड़ाबाँज कॉलेज में मिनी स्टेडियम, अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण और कई सड़क व धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। जागेश्वर धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है…जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासी पवन पंत के आवास पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा में भी सहभागिता की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
