रुद्रप्रयाग। नगरासू स्थित गुरुद्वारे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि नगरासू स्थित गुरुद्वारे में अरदास, लंगर सेवा और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। गुरुद्वारे में सभी व्यवस्थाएं प्रबंधन समिति द्वारा सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गुरुद्वारे में कब्जा, हिंसा या किसी व्यक्ति को बंधक बनाए जाने जैसी जो बातें प्रसारित की जा रही हैं…वे पूरी तरह असत्य और अपुष्ट हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
उन्होंने यह भी बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालु बिना किसी भय या भ्रम के अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचने और जिम्मेदारी के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
