देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप रही। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मैदानी इलाकों में उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई…जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं…जिनकी रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले कुछ दिनों में मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश में मौसम का रुख बदला हुआ रह सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ बारिश का भी इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका
हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार 
