रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में चार नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी करने का आरोप लगाकर उन्हें रस्सी से बांध दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरियापुर गांव में चार बच्चों को चोरी के शक में पकड़कर बंधक बना लिया गया था। वायरल वीडियो में बच्चों को रस्सी से बंधा हुआ देखा गया…जबकि कुछ लोग उन्हें डरा-धमका रहे थे और डंडे से मारपीट कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों की पहचान की…और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति 