खाली पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग में पूर्व में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के 2600 से अधिक पदों के लिए भर्ती हुई थी लेकिन विभिन्न वजहों से कुछ पद खाली रह गए। इसके अलावा कुछ शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से भी विभाग में शिक्षकों के पद खाली हैं।
शिक्षा मंत्री ने मानक के अनुसार शिक्षकों के पदों की गणना करते हुए खाली पदों पर शिक्षक भर्ती के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों की कमी और अनुपस्थिति से प्रदेश में कोई स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें। इसके बाद भी यदि कोई विद्यालय बंद मिला तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति 

