देहरादून: आधा सितंबर गुजरने के बाद भी मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य में आपदाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। नदियां उफान पर हैं, जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और कई सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही बाधित हो रही है। कई मार्ग तो पूरी तरह वाशआउट हो चुके हैं…जिससे प्रदेश की चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
चारधाम यात्रा पर लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण यात्री जगह-जगह फंसे हैं और यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है। श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से मौसम के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार से पांच दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में मेरी अपील है कि श्रद्धालु मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर निकलें।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित है और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई न हो, ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन की ओर से भी लगातार अपडेट्स जारी किए जा रहे हैं और मलबा हटाने व सड़कें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार हर श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और यात्रा मार्गों पर सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस बीच यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक जोखिम न लें और प्रशासन व मौसम विभाग की चेतावनियों का पूरा पालन करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
