देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -


देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा से सफर करने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 16 अक्टूबर से नौ नवंबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आज से शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अनुसार, टिकट बुकिंग के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर शाम तीन बजे से विंडो खुलेगी।


यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकट बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही की जा सकेगी। श्रद्धालु इसी पोर्टल पर जाकर अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
फर्जी वेबसाइट और एजेंटों से रहें सावधान
यात्रियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति, ट्रैवल एजेंट या फर्जी वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक न करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक से भी बचें और बुकिंग से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता सुनिश्चित कर लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
Ad


प्रशासन का कहना है कि अधिकृत पोर्टल के माध्यम से टिकट बुक करने से यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलेगा। चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे बुकिंग शुरू होने से पहले जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि टिकट बुक करते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें