कोटद्वार। कोटद्वार में अपनी ही मां के लाखों रुपये के जेवर चोरी करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते पांच अक्टूबर को बालासौड़ निवासी अनीता देवी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सामने आया कि वादिनी के पुत्र दीपांशु ने ही घर से जेवर चोरी किए थे। आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे झालावाड़, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग 
