देहरादून/चकराता: पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जौनसार-बावर की जीवनरेखा माने जाने वाले कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर चापनू मोड़ के पास भारी भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार वे घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हैं…जबकि कई लोग बिना भोजन और पानी के परेशान हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और मलबा हटाने के काम में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनें और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं…लेकिन मौसम हालातों को और बिगाड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग न केवल चकराता और कालसी को जोड़ता है बल्कि सैकड़ों गांवों की आवाजाही और आपूर्ति का एकमात्र जरिया भी है। ऐसे में मार्ग के बार-बार बंद होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन से लोगों ने अपील की है कि मार्ग को जल्द से जल्द खोला जाए और भूस्खलन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश में उन्हें इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
बता दें कि बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए और भी अधिक सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
